योग्य युवक-युवतियों के पास सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने का मौका आया है। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने लाइब्रेरियन ग्रेड-3 के 460 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इसके तहत नॉन टीएसपी के लिए 394 और टीएसपी के लिए 66 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 26 मई से शुरू होनी है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 जून है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए होने वाली इस भर्ती की परीक्षा सितंबर में कराई जा सकती है। कैंडिडेट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
जरूरी योग्यता
कैंडिडेट के पास इन पदों पर आवेदन करने के लिए बैचलर डिग्री इन लाइब्रेरी साइंस (बीलिब)/लाइब्रेरी या इंफोर्मेशन साइंस या लाइब्रेरी या इंफोर्मेशन साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए।
एप्लिकेशन फीस
- सामान्य वर्ग के लिए - 450 रुपये
- राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस- 350 रुपये
- राजस्थान के एससी व एसटी - 250 रुपये
कैटेगरी के अनुसार जानें आयु सीमा
कैंडिडेटों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुषों को 5 साल की छूट उम्र सीमा में दी जाएगी। सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला के लिए भी 5 साल की छूट होगी।
इसके अलावा राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए 10 साल की छूट उम्र सीमा में होगी।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए Click Here
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए Click Here
Eligible young men and women have got a chance to get jobs in government colleges and universities. Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) has released the notification for the recruitment of 460 Librarian Grade-3 posts.
Under this, 394 posts are included for non-TSP and 66 for TSP. The application process for these posts is to start from May 26. The last date to apply is 24th June.
The examination of this recruitment for the Department of Secondary Education can be conducted in September. Candidates will be able to apply by visiting the official website of Rajasthan Staff Selection Board, rsmssb.rajasthan.gov.in.
eligibility requirements
Candidate should have Bachelor Degree in Library Science (B.Lib) / Library or Information Science or Diploma in Library or Information Science to apply for these posts.
application fee
For General Category – Rs 450
Non Creamy Layer Backward and Extremely Backward Classes and EWS of Rajasthan - Rs 350
SC and ST of Rajasthan - Rs 250
Know age limit by category
Candidates age should be between 18 years to 40 years. Age relaxation of 5 years will be given to men belonging to Scheduled Castes, Scheduled Tribes, Backward Classes and Most Backward Classes of Rajasthan State. There will be a relaxation of 5 years for women of general category and women from economically weaker sections of Rajasthan state.
Apart from this, there will be an age relaxation of 10 years for women belonging to Scheduled Castes, Scheduled Tribes, Backward Classes and Most Backward Classes of Rajasthan State.
0 Comments