राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडीडेट को संशोधन का मौका दिया जा रहा है। कैंडीडेट आज बुधवार से संशोधन कर सकेंगे। 3 दिन का समय संशोधन के लिए दिया गया है। बोर्ड द्वारा मंगलवार को इस संबंध में संशोधन के लिए निर्देश और प्रक्रिया जारी की गई।
बोर्ड सचिव ने बताया कि केंडीडेट को आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन के लिए पोर्टल 25 मई को सुबह 10 बजे से खोल दिया जाएगा । यह पोर्टल 27 मई को रात 12:00 बजे तक खुला रहेगा । इस अवधि में केंडीडेट आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि संशोधन के लिए यह एकमात्र और अंतिम अवसर है।
इनमें संशोधन नहीं हो सकेगा
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, परीक्षा के स्तर, फोटो एवं हस्ताक्षर में कोई संशोधन नहीं कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रविष्टियों में संशोधन किया जा सकता है।
अभ्यर्थी यह ध्यान दें
सबसे पहले अपने पूर्व में प्रिंट किए गए आवेदन पत्र की जांच कर लें, तत्पश्चात यदि कोई संशोधन वांछनीय हो तो आवेदन पत्र पर गोला बनाकर संशोधन लिखकर रख ले, क्योंकि ऑनलाइन पोर्टल पर संशोधन की प्रक्रिया में अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा एवं अभ्यर्थी को उसी समय संशोधन करना होगा।
ओटीपी का इंतजार करें
अभ्यर्थी को ओटीपी वेरीफाई करने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। एक बार ओटीपी भेजने के बाद कंप्यूटर पर ब्राउज़र को बंद नहीं करना है। ब्राउज़र को वेरीफाई और संशोधन के बाद ही बंद करना है। वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक ऑनलाइन करेक्शन इन फिल फॉर्म पर संशोधन के लिए लिंक पर क्लिक करें । इसके बाद कुछ जानकारी जैसे रीट 2022 का चालान नंबर , आवेदन पत्र या रजिस्ट्रेशन क्रमांक, माता का नाम, जन्म दिनांक आदि भरने पर मोबाइल नंबर जो कि चालन में दिया था, पर एक ओटीपी आएगा।
ओटीपी वेरीफाई करने पर अभ्यर्थी का आवेदन पत्र खुल जाएगा । अभ्यर्थी ओटीपी किसी को भी नहीं बताएं। यदि अभ्यर्थी ई मित्र या साइबर कैफे पर अपना संशोधन कर रहे हैं तो स्वयं के समक्ष संशोधन करवाएं, ताकि सही संशोधन कर सके। संशोधन ओटीपी द्वारा किया जाएगा। अतः संशोधन की समस्त जिम्मेदारी स्वयं की होगी। ओटीपी अनाधिकृत व्यक्ति से साझा नहीं किया जाए। आवेदन पत्र खुलने पर अभ्यर्थी अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम , मोबाइल नंबर, परीक्षा के स्तर, फोटो और हस्ताक्षर में कोई संशोधन नहीं कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी सभी प्रविष्टियों में संशोधन कर सकते हैं।
एक बार ही कर सकेंगे करक्शन
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में केवल एक बार यह संशोधन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थी संशोधन के पश्चात भी सबमिट से पहले जांच लें कि उनके द्वारा किया गया संशोधन सही स्थान पर और सही रूप से किया गया है। एक बार सबमिट करने पर अभ्यर्थी किसी भी स्थिति में उन्हें संशोधन नहीं कर पाएंगे।
रीट 2022 : लेवल-वन में 9 लाख अभ्यर्थी कम बैठेंगे,
कारण... इस बार बीएड डिग्रीधारियों ने नहीं भरे आवेदन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 23 व 24 जुलाई और अन्य दिनों में आयोजित की जाने वाली रीट 2022 की रीट लेवल वन परीक्षा में गत वर्ष की तुलना में करीब 9 लाख अभ्यर्थी कम बैठ रहे हैं। कारण, इस बार बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों ने प्राइमरी शिक्षक की पात्रता के लिए आयोजित होने वाली लेवल वन परीक्षा में आवेदन नहीं किए हैं। इधर, रीट लेवल सेकंड में भी अभ्यर्थियों की संख्या रीट 2021 की तुलना में कम है। इतनी संख्या भी इसलिए है कि बड़ी संख्या में ऐसे परीक्षार्थी हैं जिनके रीट प्रमाण पत्र की तीन साल की वैधता खत्म हो गई है। अब माना जा रहा है कि बोर्ड द्वारा ली जाने वाली आगामी रीट 2023 में अभ्यर्थियों की संख्या और कम रह सकती है। कारण, राज्य में भी रीट प्रमाण पत्र की वैधता अब आजीवन हो गई है।
बोर्ड द्वारा 2021 में ली गई रीट लेवल वन के लिए रिकॉर्ड 12 लाख 67 हजार 983 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें बड़ी संख्या ऐसे केंडीडेट की भी थी जो बीएड डिग्री धारी थे। डिग्री को लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। बाद में यह तय हुआ कि लेवल वन में एसटीसी डिग्री धारक ही शामिल होंगे। इसे देखते हुए रीट लेवल वन में इस बार बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किए हैं। इसके चलते ही अभ्यर्थियों का ग्राफ गिरकर 3 लाख 86 हजार 508 पर आ गया है। यह पिछली रीट की तुलना में करीब 9 लाख कम है।
2021 की रद्द परीक्षा के अभ्यर्थी भी हैं शामिल
बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि रीट 2022 के लेवल द्वितीय के लिए यानी कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालयों के लिए कुल 12 लाख 57 हजार 738 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसमें उन अभ्यर्थियों की संख्या भी शामिल जिन्होंने रीट 2021 के द्वितीय लेवल परीक्षा निरस्त होने पर पुन: आवेदन किए हैं। बोर्ड ने अभी यह विवरण जारी नहीं किया है कि इनमें पुराने अभ्यर्थी कितने हैं। बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार रीट 2021 में लेवल सेकंड के लिए कुल 12 लाख 67 हजार 539 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।
3 साल की वैधता खत्म
पूर्व में रीट के प्रमाण पत्र की वैधता 3 साल ही थी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों की पात्रता खत्म हो गई है, उन्होंने ही पात्रता पाने के लिए इस बार आवेदन अधिक किए हैं। अब राज्य सरकार ने रीट प्रमाण पत्र की वैधता लाइफ टाइम कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि रीट 2022 के बाद जब भी रीट होगी उसमें अभ्यर्थियों की संख्या और कम हो सकती है।
लेवल सेकंड की परीक्षा एक से अधिक दिन
रीट लेवल सेकंड में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने को देखते हुए माना जा रहा है कि इस लेवल की परीक्षा दो दिन से अधिक चल सकती है। बोर्ड शीघ्र ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सकता है। कुल आवेदनों में से रीट लेवल प्रथम स्तर के लिए 3 लाख 86 हजार 508 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। लेवल द्वितीय के लिए 12 लाख 57 हजार 738 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
The candidates who have applied online for the Rajasthan Teacher Eligibility Test (REET) 2022 to be conducted by the Rajasthan Board of Secondary Education are being given a chance for revision. Candidates will be able to make amendments from today onwards. 3 days time has been given for revision. Instructions and procedure for amendment in this regard were issued by the Board on Tuesday.
The Board Secretary informed that the portal will be opened for online modification in the application form to the candidates from 10 am on May 25. This portal will remain open till 12:00 PM on 27th May. Candidates will be able to make necessary amendments during this period. The Board has made it clear that this is the only and last opportunity for amendment.
cannot be amended
The board has clarified that the candidates will not be able to make any amendment in their name, father's name, mother's name, mobile number, level of examination, photograph and signature. In addition, all entries can be amended.
Candidates note this
First of all, check your previously printed application form, after that if any amendment is desirable, then write the amendment by making a circle on the application form, because in the process of amendment on the online portal, OTP will come on the mobile number of the candidate and the candidate will be given At the same time, the amendment will have to be made.
wait for otp
The candidate will be given 30 minutes to verify the OTP. Once the OTP is sent there is no need to close the browser on the computer. The browser has to be closed only after verification and modification. Click on the link for Amendment on Online Correction in Fill Form available on the website. After this, after filling some information like challan number of REIT 2022, application form or registration number, mother's name, date of birth etc., an OTP will come on the mobile number which was given in the challan.
On verifying the OTP, the application form of the candidate will open. Candidate should not tell OTP to anyone. If the candidate is doing his amendment on e-mitra or cyber cafe, then get the amendment done in front of himself, so that he can make the correct amendment. Correction will be done through OTP. Therefore, all the responsibility of the amendment will be with himself. OTP should not be shared with unauthorized person. Candidates will not be able to make any amendment in their name, father's name, mother's name, mobile number, level of examination, photograph and signature when the application form is opened. Apart from this, candidates can make amendments in all the entries.
Correction can be done only once
The board has clarified that candidates can make this amendment only once in their application form. Therefore, candidates should check that the amendment made by them has been done correctly and correctly at the right place. Candidates once submitted will not be able to modify the same under any circumstances.
REET 2022: 9 lakh candidates will sit less in level-one,
Reason... this time BEd degree holders did not fill the application
About 9 lakh candidates are sitting less than last year in the REET Level One examination of REET 2022 to be conducted by the Rajasthan Board of Secondary Education on July 23 and 24 and other days. Because, this time the B.Ed degree holders have not applied in the level one examination to be conducted for the eligibility of primary teacher. Here, the number of candidates in REET level second is also less as compared to REET 2021. This number is also because there are a large number of such candidates whose three-year validity of the REET certificate has expired. Now it is believed that the number of candidates may remain less in the upcoming reet 2023 to be taken by the board. Because, the validity of REET certificate in the state is now lifelong.
A record 12 lakh 67 thousand 983 candidates had applied for reet level one taken by the board in 2021. There were also a large number of such candidates who were BEd degree holders. The matter had reached the court regarding the degree. Later it was decided that only STC degree holders would be included in Level One. In view of this, this time B.Ed degree holders have not applied in REET Level One. Due to this, the graph of the candidates has come down to 3 lakh 86 thousand 508. This is about 9 lakh less than the previous Reet.
Candidates of canceled examination of 2021 are also included
In the report released by the board, it has been said that a total of 12 lakh 57 thousand 738 candidates have applied for the examination for the level II of REET 2022 i.e. for schools from class 6 to 8. This also includes the number of candidates who have reapplied after the cancellation of the second level exam of REET 2021. The board has not yet released the details that how many old candidates are there. According to the report of the board, a total of 12 lakh 67 thousand 539 candidates had applied for level second in REET 2021.
3 years validity expired
Earlier, the validity of REIT certificate was only 3 years. In such a situation, the candidates whose eligibility is over, they have applied more this time to get eligibility. Now the state government has made the validity of REET certificate life time. In such a situation, it is believed that whenever the REET is held after 2022, the number of candidates in it may be further reduced.
level second exam more than one day
In view of the large number of candidates in REET level second, it is believed that the examination of this level can last more than two days. The board may release the exam schedule soon. Out of the total applications, 3 lakh 86 thousand 508 candidates applied for the REET level first level.

0 Comments